राहुल की ‘गूंज’ का नया ठिकाना, 8 अगस्त को मिलेंगे

राहुल की ‘गूंज’ का नया ठिकाना, 8 अगस्त को मिलेंगे

‘8 अगस्त - प्रयागराज में मिलते हैं।’ ये साहुल गांधी के शब्द हैं जो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

काँग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों युवाओं के मुद्दों को जोरशोर से उठा रहे हैं। परीक्षा और रोज़गार के सवाल को लेकर वह राजस्थान के कोट और उत्तराखंड के देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ शीर्षक से युवाओं का टाउनहाल कर चुके हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता अब उत्तर प्रदेश की धरती पर ऐसा ही करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है, ‘कोटा के बाद, देहरादून के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ प्रयागराज पहुंच रही है।’

उत्तर प्रदेश काँग्रेस अपने नेता के इस कार्यक्रम को हिट बनाने के प्रयासों में जुटी है। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष भी लगातार प्रयागराज पर नजरें गड़ाए हुए हैं। उनका कहना है कि आठ अगस्त को प्रयागराज की सड़कों से लेकर केपी कॉलेज मैदान भीड़ से भरा रहेगा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह वो शहर है जहां लाखों नौजवान सालों से तैयारी कर रहे हैं - फ़ॉर्म भरते हैं, फीस देते हैं, और इंतज़ार करते रहते हैं।’

काँग्रेस नेता का कहना है कि पेपर लीक ने युवाओं का आज छीना। रुकी हुई भर्तियों ने उनका कल। और अभी कुछ दिन पहले, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए - सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने अपने हक़ की बात की।

अपनी बात कहने में राहुल ने एक नारा भई लिखा, ‘जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।