पीके को बधाई के बहाने…

पीके को बधाई के बहाने…

बिहार की बांकीपुर विधासभा उपचुनाव में बीजेपी की हार ने विरोधियों को उसपर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है। विजेता प्रशांत किशोर को बधाई देने के साथ ही विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर हमले का मौका नहीं छोड़ा। यहां पढ़िए कि बधाई देते वक्त किसने क्या कहा-

बांकीपुर सीट जीतने वाले जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा

बांकीपुर की सम्मानित जनता और जन सुराज के साथियों का दिल से आभार

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है।

मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

शत्रुघ्न सिन्हा, तृणमूल नेता

राइजिंग स्टार' प्रशांत किशोर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! उन्होंने आज देश की सबसे 'हॉट सीट' और शायद सबसे मुश्किल सीट- पटना, बिहार की बांकीपुर सीट - पर तमाम मुश्किलों, जैसे कि बंदूक, पैसा, गुंडागर्दी और बाहुबल के बावजूद जीत हासिल की है।

तेज प्रताप यादव, नेता, जनशक्ति जनता दल

प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ।यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।

हमें विश्वास है कि आप बाँकीपुर के विकास की नई लहर चलाने का कार्य करेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।

अरविंद केजरीवाल, नेता, आप

भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट ही हार गई। बांकीपुर से प्रशांत किशोर जी बड़े मार्जिन से जीत गए। उनको बहुत-बहुत बधाई।

भाजपा की ज़मीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। चंदा चोरी, पेपर लीक, E20... मोदी सरकार के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है। अहंकार टूटता जा रहा है। देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है।

अंखिलेश यादव, नेता, समाजवादी पार्टी

भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुख़ार भी।

ये युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम है।