पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन अब निशांत ने बिहार मै सद्भाव यात्रा शुरू की है जिसे विश्लेषक उनकी राजनीतिक पारी की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।
निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा शुरू की। इस मौके की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई।
जजयू नेता और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार की इस यात्रा पर शुभाकामनाएं दीं और कहा कि उनको पूरी पार्टी की शुभकामना है और पार्टी के सभी लोग उत्साहित हैं। निशांतजी की यात्रा निश्चित सफल होगी इसलिए कि कार्यकर्ता तो उत्साहित है ही आम लोगों में भी इसके प्रति जागरूकता है और सभी लोग चाहते हैं कि निशांतजी ज्यादा से ज्यादा सक्रिय हों।

अपनी यात्रा के बारे में निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ कई पोस्ट किए जिसमें उन्होंने कहा, यह “सद्भाव यात्रा” बिहार में इतिहास दोहराएगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा का क्रम आगे बढ़ रहा है। वैशाली जेल गेट के समीप जद यू के अनेकों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हाजीपुर चौक पर निशांत कुमार का महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अभिवादन किया और यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
पोस्ट में कहा गया कि बिहार के नवनिर्माण के लिए हर वर्ग, हर समुदाय के लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं।
सामाजिक सद्भाव को सशक्त बनाने का संकल्प अब बिहार का संकल्प है। इसमें आह्वान करते हुए कहा गया कि ‘आइए, आप भी इस सद्भाव यात्रा से जुड़ें और सामाजिक सशक्तिकरण के संवाहक बनें।आप सबों की सहभागिता के साथ “सद्भाव यात्रा” का क्रम आगे बढ़ रहा है। ‘
यह “सद्भाव यात्रा” मुजफ्फरपुर के कांटी पहुंची जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवारजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।