शुभेन्दु अधिकारी ने पांच मंत्रियों के साथ ली शपथ

Date: 2026-05-09
news-banner

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी ने अपने पाँच मंत्रियों के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कोलकाता में रवीन्द्र जयंती के दिन आयोजित इस समारोह में एनडीए घटक दलों के नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

अधिकारी के बाद राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।विधायक संघमित्रा पॉल ने तीसने नंबर पर मंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक, क्षुदीराम टुडू ने  मंत्री पद की शपथ ली।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे और वे पूरी तरह उत्साहित थे। शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं के पास जाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी ने उन्हें बधाई देने के साथ ही केसरिया दुपट्टा भेंट किया। हालांकि अपने शपथग्रहण के दिन शुभेन्दु अधिकारी ख़ुद केसरिया परिधान में थे।

Leave Your Comments