Asian Games 2026: लवलीना-परवीन और अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, रिकर्व महिला टीम भी बनी चैंपियन

Asian Games 2026: लवलीना-परवीन और अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, रिकर्व महिला टीम भी बनी चैंपियन
Highlights
• लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा में गोल्ड जीता
• परवीन ने 65 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया
• अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा में गोल्ड जीता
• रिकर्व महिला टीम ने पहली बार गोल्ड जीता
• भारत की मेडल टैली में 15 गोल्ड समेत 75 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर का दिन भारतीय दल के लिए पदकों के लिहाज से शानदार रहा। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, परवीन और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने गोल्ड मेडल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में तीन स्वर्ण पदक डाले। आर्चरी में भी रिकर्व महिला टीम ने फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके अलावा फ्री स्टाइल रेसलिंग में सुरजीत ने भी गोल्ड मेडल जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम भी गोल्ड मेडल मैच में चीन के खिलाफ उतरी, जिसका मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाना था।

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत छठी पोजीशन पर है। भारत के खाते में 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज सहित कुल 75 मेडल हैं।

बॉक्सिंग में लवलीना, परवीन और अंकुश ने जीता गोल्ड

बॉक्सिंग में भारत के लिए लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे के दिन गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगिरी के गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना चीन की बाओ जियी से हुआ।

लवलीना ने मुकाबले के तीनों राउंड अपने नाम किए और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगिरी में परवीन का मुकाबला चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से हुआ। परवीन ने मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं पुरुषों के 80 किग्रा गोल्ड मेडल इवेंट में अंकुश पंघाल के सामने किम मिनसियोंग थे। अंकुश ने भी जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

रिकर्व महिला टीम ने पहली बार जीता गोल्ड

आर्चरी में भी भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रिकर्व महिला टीम इवेंट में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।

फाइनल में कुमकुम, कीर्ति और अंकिता की तिकड़ी का सामना साउथ कोरिया की महिला टीम से हुआ। भारतीय टीम ने फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रिकर्व मिक्स्ड टीम को मिला सिल्वर

रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम और धीरज की जोड़ी गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन की जोड़ी के सामने थी। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।