शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह माना जाता है, लेकिन एक साधारण टीचर अलख पांडेय ने उन्हें दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, अलख की नेट वर्थ 14,510 करोड़ रुपये है, जबकि शाहरुख की 12,490 करोड़। अलख, यानी 'पांडेय जी' ने फिजिक्सवालाह बनाकर ये कमाल किया। उनका एक आइडिया ने रातोंरात किस्मत बदल दी।
कौन हैं अलख पांडेय?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे अलख एक मिडिल-क्लास परिवार से हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन घर की हालत खराब थी। 2016 में उन्होंने यूट्यूब पर फिजिक्सवालाह चैनल शुरू किया। फिजिक्स के मुश्किल टॉपिक्स को आसान भाषा में पढ़ाया। पहले वीडियो फ्लॉप हुए, पर अलख नहीं रुके। आज उनके चैनल के 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
आइडिया जो बना गेम-चेंजर
अलख का आइडिया था– मुफ्त और सस्ती पढ़ाई। 2020 में कोरोना के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की डिमांड बढ़ी। फिजिक्सवालाह ने ऐप लॉन्च किया, जहां लाइव क्लास, टेस्ट और काउंसलिंग सस्ते में मिले। नतीजा? 2022 में कंपनी यूनिकॉर्न बनी, यानी वैल्यू 8,000 करोड़ से ज्यादा। 2025 में अलख की दौलत 223% बढ़ी। अब कंपनी 100 से ज्यादा शहरों में 500 से ज्यादा सेंटर्स चलाती है।
शाहरुख से तुलना
शाहरुख की कमाई फिल्मों, रेड चिलीज प्रोडक्शन और IPL टीम KKR से है। उनकी दौलत 71% बढ़ी, लेकिन अलख ने बाजी मारी। फिजिक्सवालाह का IPO जल्द आएगा, जिसमें अलख 360 करोड़ के शेयर बेच सकते हैं।
सादगी और सपने
अलख सादा जीवन जीते हैं. उनका सपना है भारत को एजुकेशन हब बनाना। उनकी कहानी सिखाती है कि मेहनत और एक अच्छा आइडिया जिंदगी बदल सकता है। क्या आप भी अलख जैसे बनना चाहेंगे?