सरकार की सलाह, क्यू आर कोड वाले आधार के भ्रम में न पड़ें

Date: 2026-05-04
news-banner

दिल्ली। आम आदमी की पहचान के लिए जरूरी बन चुके आधार कार्ड को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ फोटो और क्यू आर कोड वाला कार्ड फ़िलहाल नही आने जा रहा है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया, “ कुछ ऐसी खबरें और पोस्ट प्रसारित हो रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि वर्ष के अंत तक आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव कर केवल एक फोटो और एक क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है।”

इसमें बताया गया कि इस तरह की खबरें  सही नहीं है और इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है।

इस तरह के समाचार और सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं। सरकार ने आम लोगों को सलाह दी है कि आधार में किसी बदलाव संबंधी ऐसी खबरों पर वो ध्यान न दें। सरकार ने विभिन्न योजनाओं में आधार पर दर्ज जन्मतिथि को स्वीकार करने से इनकार किया है लेकिन पहचान के लिए आधार को वैध माना है।

इसके साथ ही UIDAI द्वारा जारी आधार के सभी स्वरूप मान्य हैं। इसका मतलब ये है कि कोई जरूरी नहीं कि आपके पास छोटा कार्ड है तो वही मान्य होगा। कोई भी नागरिक अपना आधार पत्र, ई-आधार, आधार पीवीसी कार्ड या अपने आधार एप से अपना आधार प्रस्तुत कर सकता है। ये सभी पहचान के लिए वैध हैं।

किसी व्यक्ति के आधार में परिवर्तन के नियमों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया पूरी करके अपनी जन्मतिथि, पते, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट करा सकता है। इसमें से कुछ कार्य वह स्वयं ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। परेशानी होने पर आधार केंद्र से मदद ली जा सकती है।

Leave Your Comments