इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले योगी, सरकार ने उत्पादों को मंच दिया

इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले योगी, सरकार ने उत्पादों को मंच दिया
योगी ने कहा
        • उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसके पारंपरिक उद्यम और स्थानीय उत्पाद 
        • यूपी से करीब 2 लाख करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात
        • Trade Show में 2,400 से अधिक प्रदर्शक
        • मेले में 85 देशों से 550 से ज्यादा विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद

UP International Trade Show: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसके परंपरागत उद्यम है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने यूपी के उत्पादों को मंच दिया। यूपी के उत्पादों को वैश्विक मंच मिला है। यहां के 79 प्रोडक्ट को जियो टैग मिला है। 79 उत्पादों को GI टैग, 75 के लिए आवेदन किए गए हैं। भदोही के कालीन, मुरादाबाद का पीतल, कन्नौज का इत्र और वाराणसी की सिल्क जैसे उत्पाद प्रदेश की पारंपरिक पहचान का हिस्सा हैं। 

यूपी से करीब 2 लाख करोड़ का निर्यात

मुख्यमंत्री ने बताया, उत्तर प्रदेश से करीब 2 लाख करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के उत्पादों की गुणवत्ता और उद्यमियों की विश्वसनीयता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है.

2,400 से ज्यादा प्रदर्शक, 550 से अधिक विदेशी खरीदार

इस साल का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पहले के मुकाबले बड़े अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 2,400 से अधिक प्रदर्शकों के साथ 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। ये खरीदार 85 देशों से आने वाले हैं। आयोजन का मकसद उत्तर प्रदेश के निर्माताओं, एमएसएमई, निर्यातकों, कारीगरों और नए उद्यमों को घरेलू और विदेशी बाजारों से सीधे जोड़ना है।