योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, क्या बात हुई?

योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, क्या बात हुई?
हाइलाइट्स
  • नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया
  • योगी ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को नई ऊर्जा देने वाला बताया

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी 26 सितंबर को मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि की है। पीएमओ की ओर से जारी जानकारी में बैठक के एजेंडे का कोई विवरण नहीं दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए उन्हें नई ऊर्जा देता है। योगी ने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए आभार भी जताया।

आर्थिक विकास और चुनाव पर चर्चा की सूचना

सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों के साथ आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इन विषयों पर बैठक में हुई बातचीत की आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  

मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में विकास और विभिन्न राजनीतिक-प्रशासनिक विषयों को लेकर गतिविधियां जारी हैं।