बंगाल में वोटिंग का नया आंकड़ा, यहां देखिए

Date: 2026-04-25
news-banner

दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पड़ो वोट का डाटा जारी कर दिया है जिसके मुताबिक़ पश्चिम बंगाल में 91.78% और तमिलनाड़ु में 84.69% वोट पड़े।

आयोग ने शुक्रवार को जारी इन आंकड़ों में बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण की जिन 152 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए उनमें महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले  1.77 प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। राज्य में 90.92% पुरुषों और 92.69% महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आंकड़ों के मुताबिक़ 56.79% ट्रांसजेंडर्स ने अपने वोट डाले।

दूसरी तरफ़ तमिलनाडु में कुल 84.69% मतदान हुआ जिसमें 83.57 प्रतिशत पुरुषों और 85.76 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। इस प्रकार इस राज्य में 2.19 प्रतिशत महिलाओं का वोट ज्यादा है। इस राज्य में 60.49 प्रतिशत वोट ट्रांसजेंडर ने डाले।

आयोग के मुताबिक़ मतों का यह आंकड़ा 23 अप्रैल तक का है जिसमें सर्विसेज और पोस्टल वोट को नहीं जोड़ा गया है। अंतिम आंकड़ा बाद में जारी किया जाएगा। आयोग के अनुसार ये आजादी के बाद से दोनों राज्यों में सर्वाधिक वोटिंग है।

Leave Your Comments