UP MLC Election 2026: BJP ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

UP MLC Election 2026: BJP ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। विधान परिषद की 11 सीटों में से बीजेपी ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्र समेत अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

बीजेपी की ओर से जारी सूची में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें वाराणसी स्नातक, मेरठ स्नातक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक, वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं।

बीजेपी ने इन 6 उम्मीदवारों को दिया टिकट

बीजेपी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।

देखें बीजेपी की पूरी उम्मीदवार लिस्ट

बीजेपी की ओर से घोषित 6 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  • वाराणसी स्नातक — केदार नाथ सिंह
  • मेरठ स्नातक — दिनेश गोयल
  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक — अशोक कुमार राठौर
  • वाराणसी शिक्षक — डॉ. प्रमोद मिश्रा
  • आगरा शिक्षक — इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक — ध्रुव त्रिपाठी

11 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बीजेपी ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की सूची में स्नातक और शिक्षक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल हैं।