• कुशीनगर में पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं
• ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
• हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, कुछ देर मची अफरा-तफरी
कुशीनगर में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुआ। टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
कप्तानगंज से हाटा जा रहा था काफिला
जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला शुक्रवार को कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था। रास्ते में मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद काफिला हाटा की तरफ आगे बढ़ गया। इसी दौरान पीछे चल रहे तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इनमें गोरखपुर के किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और सुरक्षा में चल रही टाटा सूमो शामिल थीं।
टक्कर के बाद मौके पर जुटे लोग
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई टक्कर के बाद काफिले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसके बाद काफिले में मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे कराया। स्थिति सामान्य होने पर काफिला अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more