- उत्तर प्रदेश को ओवरऑल एक्सीलेंस, हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन और बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग अवार्ड मिला
|
उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद के डिजिटल मंच जेम यानी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर शानदार प्रदर्शन के लिए एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
प्रदेश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इसके माध्यम से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद कर ली है।
देश के सभी राज्यों की जेम के जरिए हुई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को जेम के 10वें स्थापना दिवस पर एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार 10 अगस्त को आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को 'जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड', 'हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन' और 'बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग' से सम्मानित किया।