दिल्ली। तमिलनाडु में जीत के साथ पूरे देश में चर्चा में आए टीवीके पार्टी के नेता विजय ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र में जो वादे किये हैं उनमें राज्य में प्रत्येक दुल्हन को एक सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी देना शामिल है।
यहां पढ़िए विजय के 12 बड़े वादे जो उन्होंने तमिलनाडु की जनता से किया है-
1. बेरोजगार ग्रेजुएट युवा को 4,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
2. 60 वर्ष से कम आयु की महिला मुखिया को 2,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
3. हर परिवार को प्रति वर्ष 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे।
4. प्रत्येक दुल्हन को एक सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी मिलेगी।
5. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मुफ्त आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।
6. छात्र बिना किसी गिरवी के 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
7. तमिलनाडु को नशा-मुक्त बनाने की योजना बनेगी।
8. हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
9. बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
10. युवाओं के लिए 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
11. छोटे किसानों (5 एकड़ से कम भूमि वाले) को पूर्ण फसल ऋण माफी मिलेगी।
12. गन्ना किसानों को ₹4,500 प्रति टन का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।