शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी क्या ‘तमगा’ दिया? यहां पढ़िए

शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी क्या ‘तमगा’ दिया? यहां पढ़िए

फिल्म अभिनेता और तृणमूल काँग्रेस के सांसद शत्रुध्न सिन्हा अपनी डॉयलाबाजी के लिए जाने जाते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर उन्होंने एक बधाई संदेश दिया है और इस संदेश में उन्होंने जिनका भी नाम लिखा है उसके नाम के आगे विशेषण भी लगाये हैं।

सिन्हा ने अपना ये संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसकी शुरुआत ‘ ब्रावो! कांग्रेचुलेशन्स!’ से होती है जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी CJP  और उसके सभी नेताओं को बधाई देने के साथ विशेषतौर पर इसके संस्थापक अभिजित दीपके, प्रवक्ताओं सौरभ दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह, वैष्णवी गौड़, आफ़रीन नवाज़ का नामोल्लेख करते हैं।

इसके बाद वह पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम बांगचुक की सराहना करते हुए उन्हें ‘वास्तविक नायक’ real hero क़रार देते हैं।

इसके बाद वह राजनीतिज्ञों का रुख़ करते हुए काँग्रेस नेता और लोकसघभा में लीडर ऑफ अपोज़िशन राहुल गांधी को ‘यूथ ऑयकन’ youth icon कहकर संबोधित करते हुए बधाई देते हैं।

फिर वह ‘ज्यादा बोलने वाले’ outspoken संजय आज़ाद सिंह, जन नेताmass leader बताते हुए अरविन्द केजरीवाल का उल्लेख करते हैं।

शॉटगन के नाम से फिल्मी दुनिया में मशहूर सिन्हा अपने संदेश में कुछ सेलिब्रिटीज़ को भी बधाई देते हैं। वह फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को ‘फ्रैंक एंड बोल्ड’, अभिनेता प्रकाश राज को ‘निर्भीक’ बताते हुए बधाई देते हैं।

आख़िर में सिन्हा अपनी बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी की सराहना करते हुए उन्हें ‘सबसे योग्य पिता की सबसे योग्य बेटी’ को आंदोलन की सफलता पर बधाई देने के साथ उन खिलाड़ियों का भी आभार जताते हैं जिन्होने इस बड़े विरोध का समर्थन किया।

उन्होंने पूरे आंदोलन की सफलता का श्रेय CJP और जेन जी Gen Z. को देते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए बड़ा भरोसा और राहत है। उन्होंने आगे कहा कि यह बस एक ‘ट्रेलर है बड़ी पिक्चर अभी बाकी है दोस्त’।

इस सोशल मीडिया पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘जय हिन्द’ के साथ अपनी बात खत्म की।

आपको बता दें कि सिन्हा ने इससे पहले 17 जुलाई को एक पोस्ट लिखकर नीम यूजी परीक्षा पेपर लीक को लेकर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार, अधिकारियों और प्रधानमंत्री से उनकी मांगे स्वीकार करने का आग्रह किया था। उनकी पुत्री सोनाक्षी ने भी उसी दिन सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट करके इस आंदोलन का समर्थन किया था।