लंदन जाने से रोके जाने पर सौरव दास पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, केंद्र के फैसले को दी चुनौती

लंदन जाने से रोके जाने पर सौरव दास पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, केंद्र के फैसले को दी चुनौती
हाइलाइट्स
• सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती
• 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन की फ्लाइट में सवार होने से रोके गए थे
• तत्काल सुनवाई से कोर्ट का इनकार, गुरुवार को होगी सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश यात्रा से रोकने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी, लेकिन अदालत ने बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने अब इस मामले को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध किया है।

सौरव दास के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के सामने याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। हालांकि, पीठ ने तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की और गुरुवार को मामले पर सुनवाई करने की बात कही।

23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए थे सौरव दास

सौरव दास के मुताबिक, 23 नवंबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। इस घटना के बाद उन्होंने विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम को अदालत में चुनौती दी है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होना था शामिल

सौरव दास ने बताया कि उन्हें लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। उनका आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया।

इस कार्रवाई के लिए सौरव दास ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और इसे अनुचित बताया है। अब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।