Salman Khan Monster: ट्रेन में दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान, एक्शन सीन की शूटिंग शुरू

Salman Khan Monster: ट्रेन में दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान, एक्शन सीन की शूटिंग शुरू
हाइलाइट्स :
‘मॉन्स्टर’ में ट्रेन के अंदर दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान
गोरेगांव की आरे कॉलोनी में ट्रेन फाइट सीन की शूटिंग जारी
बीमारी के बाद सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी ने शूटिंग पर की वापसी
‘टाइगर जिंदा है’, ‘दबंग 3’ और ‘रेस 3’ में भी परवेज काजी रहे सलमान के बॉडी डबल

Salman Khan Monster: सलमान खान की आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने एक बड़े ट्रेन फाइट सीक्वेंस की तैयारी शुरू कर दी है। इस सीन में सलमान खान का किरदार ट्रेन के अंदर दुश्मनों से मुकाबला करता नजर आएगा। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी के साथ की जा रही है।

सलमान खान लंबे समय से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे ‘मॉन्स्टर’ कहा जा रहा है।

ट्रेन में फिल्माया जा रहा है बड़ा एक्शन सीन

‘मॉन्स्टर’ के ट्रेन फाइट सीक्वेंस को फिल्म के अहम एक्शन सीन में शामिल किया गया है। फिलहाल इसकी शूटिंग गोरेगांव की आरे कॉलेनी में बने सेट पर हो रही है। इस सीन में काफी मूवमेंट और तालमेल की जरूरत बताई गई है।

मिड डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “ये ट्रेन वाला सीन काफी मुश्किल है, जिसमें बहुत ज्यादा मूवमेंट और तालमेल की जरूरत है.”

फिल्म में सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी भी इस सीक्वेंस की शूटिंग का हिस्सा हैं। सूत्र के मुताबिक, परवेज सलमान खान के हर बीट को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए इस शूट में उनकी मौजूदगी जरूरी है।

बीमारी के बाद शूटिंग पर लौटे परवेज काजी

परवेज काजी कुछ समय पहले बीमार पड़ गए थे। हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण वह शूटिंग से दूर हो गए थे। उनकी गैर-मौजूदगी के दौरान सलमान खान ने खुद कई एक्शन सीक्वेंस किए थे।

अब परवेज काजी ठीक होकर शूटिंग पर वापस लौट चुके हैं और आते ही काम में जुट गए हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिल्म के इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

कई फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल रह चुके हैं परवेज काजी

परवेज काजी लंबे समय से सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम कर रहे हैं। वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘दबंग 3’ और ‘रेस 3’ समेत कई फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल रह चुके हैं।

‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं। फिल्म का हिस्सा अभिमन्यु सिंह, नयनतारा, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और राहुल देव भी हैं।