दिल्ली में छात्राओं का मार्च: कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में उठी आवाज, महिला सुरक्षा की मांग

दिल्ली में छात्राओं का मार्च: कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में उठी आवाज, महिला सुरक्षा की मांग

दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने मार्च निकाला। छात्राओं ने इस मार्च के जरिए दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की मांग उठाई और पीड़िता के प्रति एकजुटता जताई।

लेडी श्री राम कॉलेज आज भी बंद रहा। छात्राओं की ओर से 25 सितंबर को भी मार्च निकाला जाएगा।

छात्राओं ने पीड़िता के साथ एकजुटता जताई

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने कहा कि यह मार्च सिर्फ आस्था कुंज मामले की पीड़िता के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं का सामना करने वाली सभी लड़कियों के प्रति एकजुटता जताने के लिए है।

छात्रा ने कहा, “उस लड़की के साथ इतनी भयानक घटना हुई है, हम पीड़िता को सपोर्ट कर रहे हैं। सिर्फ उसी के साथ नहीं, बल्कि देश और राजधानी में जितनी भी लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, हम उन सभी के समर्थन में यहां आए हैं।” छात्रा ने इसे सॉलिडेटरी मार्च बताया।

आस्था कुंज मामले के बाद मॉरिस नगर में बढ़ी गश्त

आस्था कुंज पार्क में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद दिल्ली पुलिस ने मॉरिस नगर और दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर के पास गश्त बढ़ा दी है।

पुलिस की ओर से इन इलाकों में पैदल गश्त, स्कूटर गश्त और पिंक पुलिस टीमों की तैनाती की गई है।

25 सितंबर को भी मार्च निकाला जाएगा

लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं की ओर से 25 सितंबर को भी मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शन के जरिए महिलाओं की सुरक्षा की मांग और पीड़िता के प्रति एकजुटता जारी रखने की बात सामने आई है।