Sahitya Academy : हिन्दी के लिए एक बटे बारह को मिलेगा बाल साहित्य  पुरस्कािर 2025

Authored By: News Corridors Desk | 13 Nov 2025, 02:07 PM
news-banner

साहित्य अकादमी की तरफ से बाल साहित्य विधा में वार्षिक पुरस्कार शुक्रवार को नई दिल्ली के तानसेन मार्ग स्थित त्रिवेणी सभागार में प्रदान किए जाएंगे। इस बार हिन्दी के लिए यह पुरस्कार सुशील शुक्ला को उनकी कृति एक बटे बारह (नॉन-फिक्शन और संस्मरण) के लिए दिया जाएगा। बाल साहित्य पुरस्कार 2025 अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रख्यात गुजराती लेखिका वर्षा दास मुख्य अतिथि होंगी।


पुरस्कृत पुस्तकें और पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं –
असमिया - मैनाहंतार पद्य (कविता), सुरेंद्र मोहन दास
बंगाली - एखोनो गए कांता दये (कहानियां), त्रिदीब कुमार चट्टोपाध्याय
बोडो - खांथी ब्स्वन अर्व अखु दानई (कहानियां), बिनय कुमार ब्रह्मा
डोगरी - नन्हीं तोर (कविता), पीएल परिहार 'शौक' 
अंग्रेजी - दक्षिण: साउथ इंडियन मिथ्सय एंड फैबल्स रिटोल्डश (कहानियां), नितिन कुशलप्पा एमपी
गुजराती - तिनचक (कविता), कीर्तिदा ब्रह्मभट्ट 
हिंदी - एक बटे बारह (नॉन-फिक्शन और संस्मरण), सुशील शुक्ला 
कन्नड़ - नोटबुक (लघु कथाएं), के. शिवलिंगप्पा हंडीहाल 
कश्मीरी - शुरे ते त्चुरे ग्युश (लघु कथाएं), इज़हार मुबाशिर
कोंकणी - बेलाबाईचो शंकर अनी वारिस कान्यो (कहानियां), नयना अदारकर 
मैथिली - चुक्का (लघुकथाएं), मुन्नी कामत
मलयालम - पेंगुइनुकालुडे वंकाराविल (उपन्यास), श्रीजीत मूथेदथ
मणिपुरी - अंगांगशिंग - जी शन्नाबुंगशिदा (नाटक), शान्तो एम. 
मराठी - अभयमाया (कविता), सुरेश गोविंदराव सावंत 
नेपाली - शांति वन (उपन्यास), संगमू लेप्चा
उड़िया - केते फुला फूटिची (कविता), राजकिशोर पारही 
पंजाबी - जद्दू पत्ता (उपन्यास), पाली खादिम (अमृत पाल सिंह)
राजस्थानी - पंखेरुव नी पीड़ा (नाटक), भोगीलाल पाटीदार 
संस्कृत - बलविस्वम (कविता), प्रीति आर. पुजारा 
संताली - सोना मिरू-अग संदेश (कविता), हरलाल मुर्मू 
सिंधी - आसमानी परी (कविता), हीना अगनानी 'हीर' 
तमिल - ओट्राई सिरगु ओविया (उपन्यास), विष्णुपुरम सर्वानन 
तेलुगु - काबुरला देवता (कहानी), गंगीसेट्टी शिवकुमार 
उर्दू - कौमी सितारे (लेख), ग़ज़नफ़र इक़बाल।
पुरस्कार विजेताओं को उनके कार्यों के सम्मान में 50-50 हजार रुपये का चेक और एक कांस्य पट्टिका प्रदान की जाएगी।