कहा, भारत के DNA मे एकता और विविधता
|
Mohan Bhagwat in US: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि एकता और विविधता भारतीयों के DNA में है।
रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "जब भी आप अमेरिका के बारे में सोचते हैं तो अक्सर चर्चा में एक शब्द आता है- बहुलतावाद। वहीं, जब हम भारत की बात करते हैं तो एक और वाक्यांश पर चर्चा होती है- विविधता में एकता। भारत के लिए एकता और विविधता उसके DNA में है।"
संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की स्थिति यही है कि उसे विविधता में एकता को ख़ुद में महसूस करना है। इसके साथ ही दुनिया को भी इस बात का अहसास कराना है कि हम एक हैं, विविधता के कारण एकता और भी सुन्दर लगती है।
भागवत ने कहा कि भारतीय मूल के लोग जहां भी हैं उन्हें अपनी कर्मभूमि के प्रति वफादार रहना चाहिए। उन्होने कहा, ‘हमारा कर्तव्य क्या है? अगर हम अमेरिका में हैं। हम अमेरिका में ही कमाते हैं तो हम अमेरिका का ही हिस्सा हुए। ऐसे में हमें यहां सही व्यवहार करना चाहिए। जो लोग यहूं दूसरे देशों से आकर बसे हैं उनके लिए यह कर्मभूमि है। उना अपनी कर्मभूमि के प्रति भी एक कर्तव्य है। उन्हें उसे पूरा करना चाहिए। उन्हें अपने कर्म के प्रति वफादार रहना चाहिए।’
भागवत संघ के शताब्दि वर्ष के मौके पर दुनिया तक पहुँच बनाने के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के तहत उन्होने लोगों को संबोधित किया।उनके संबोधन का प्रसारण दुनियांभर में यूट्यूब के ज़रिए हुआ।