• पंकज चौधरी बोले- अखिलेश यादव 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं
• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगने को कहा
• अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल के साथ करेंगे रामलला के दर्शन
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की जमकर तारीफ की है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना रिव्यू साझा करते हुए उन्होंने इसे सिर्फ धार्मिक या भक्ति पर आधारित फिल्म मानने से इनकार किया। राम गोपाल वर्मा ने इसे 'भक्ति की ताकत' बताया और रणबीर कपूर, यश तथा अनुपम खेर के अभिनय और उनके खास दृश्यों की सराहना की। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की आलोचना करने वालों पर भी तीखी टिप्पणी की।
'रामायण' को भक्ति नहीं, भक्ति की ताकत बताया
राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'रामायण' कोई सामान्य भक्ति फिल्म नहीं है, बल्कि भक्ति की एक ताकत है। उनके मुताबिक, फिल्म का नायक ऐसा नीला भगवान नहीं है, जो कहानी से ऊपर कहीं मौजूद हो, बल्कि एक ऐसा इंसान है जिसने दुनिया का अंत देख लिया है और फिर भी अपनी इच्छा से उसी रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला करता है।
उन्होंने फिल्म की कहानी और उसके दृश्यों की व्याख्या करते हुए कहा कि यह किसी राज्य के उदय की कहानी नहीं, बल्कि ऐसे दिमाग की कहानी है जो कमजोरी को चुनौती देता है। उनके अनुसार, फिल्म का हर फ्रेम ऐसे इंसान का भार दिखाता है जिसने पुराने नियमों को पीछे छोड़ दिया है और अब ताकत के हिसाब से आगे बढ़ रहा है।
फिल्म में दिखाई गई हिंसा को भी उन्होंने केवल दिखावे का हिस्सा नहीं माना। उनका कहना है कि यह हर काम के नतीजे को सामने लाती है। फिल्म देखने के बाद दर्शक को केवल कहानी देखने का अनुभव नहीं होता, बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे उसने उस अनुभव को खुद जिया हो।
रणबीर कपूर के अभिनय और सीता हरण के बाद वाले सीन की तारीफ
रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए राम गोपाल वर्मा ने सीता हरण के बाद के एक खास दृश्य का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि जब राम खाली आश्रम में खड़े होकर उस जगह को देखते हैं, जहां सीता मौजूद थीं, तब कैमरा काफी देर तक उसी दृश्य पर ठहरता है।
उनके मुताबिक, यह दृश्य राम के दुख के संकल्प में बदलने को दिखाता है। कैमरे का ठहराव इस भाव को प्रभावशाली तरीके से सामने लाता है।
यश और अनुपम खेर के किरदारों को भी सराहा
राम गोपाल वर्मा ने यश के अभिनय की भी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि यश केवल विरोधी का किरदार नहीं निभाते, बल्कि ऐसे व्यक्ति की मानसिकता को पर्दे पर उतारते हैं जिसने पहले ही तय कर लिया है कि उसे क्या खत्म करना है।
राम और रावण के आखिरी युद्ध से पहले दोनों के आमने-सामने आने वाले दृश्य पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके अनुसार, खुले मैदान में राम से बात करते समय यश अपनी आवाज ऊंची नहीं करते, बल्कि अपने फैसले की कीमत बताते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर कोई बदलाव नहीं आता और शरीर भी अपनी जगह स्थिर रहता है।
जटायु के किरदार में अनुपम खेर के अभिनय से भी प्रभावित
अनुपम खेर के जटायु वाले दृश्य की तारीफ करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि पुष्पक विमान को रोकने की कोशिश के दौरान जटायु के पंख आधे टूट चुके होते हैं और उनका शरीर खून से लथपथ होता है। इसके बावजूद वह बार-बार लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब जटायु जमीन पर गिरते हैं, तब कैमरा उनके चेहरे पर ठहर जाता है। उस दृश्य में चीख नहीं, बल्कि आंखों में आखिरी दम तक लड़ने का जज्बा दिखाई देता है। राम गोपाल वर्मा ने इसे सिर्फ बलिदान नहीं, बल्कि शरीर साथ देने तक लड़ते रहने की कहानी बताया।
फिल्म की आलोचना करने वालों पर साधा निशाना
अपने रिव्यू के आखिर में राम गोपाल वर्मा ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने आलोचकों को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'मैं इस फिल्म को बनाने में शामिल हर बड़े कलाकार और सदस्य से कहना चाहता हूं कि फिल्म की आलोचना करने वाले लोगों को सड़क पर भौंकने वाले कुत्तों की तरह समझें। क्योंकि आप सभी ने इस शानदार फिल्म को बनाने के लिए हाथी जैसी विशाल मेहनत की है।'
बता दें कि 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने महज चार दिनों में 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more