आपदा में केंद्र ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया- प्रियंका

Authored By: News Corridors Desk | 14 Oct 2025, 05:56 PM
news-banner

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा Priyanka Vadra ने केंद्र की नरेंद्र मोदी Narendra Modi सरकार पर जम कर निशाना साधा है। कहा कि हिमाचल में भारी बारिश से तबाही हुई। प्रदेश में लोगों के घर, खेत, पाठशालाएं बह गई, लेकिन केंद्र से अब तक मदद नहीं मिली।


वीरभद्र सिंह Veerbhdra Singh की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मौके पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अफसोस जताया कि भाजपा की राजनीति चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है। उन्होंने महात्मा गांधी और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।


प्रियंका ने थपथपाई सुक्खू की पीठ


 प्रियंका वाड्रा Priyanka Vadra ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व का है। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोनिया गांधी ने अनावरण किया।


वीरभद्र को किया याद


 उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के कण कण में हिमाचल था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके एक साथी ने कहा कि वह एक चाय की दुकान पर गए। वहां लोगों ने बताया कि वीरभद्र सिंह का मिलनसार चरित्र था। वह कभी महसूस नहीं होने देते थे कि वह मुख्यमंत्री व राजा हैं। तब मैंने सोचा की कांग्रेस की असली परंपरा यही है। सीएम सुक्खू भी इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। सादगी से जीते हैं।

पेड़ व वादियां हिमाचल की अमानत इन्हें बचाना है


प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके मन में हिमाचल के लिए खास प्रेम है। हमे इन वादियों को बचाना है। इन्हें सुरक्षित रखना है। यही हमारी अमानत है। आजकल राजनीति में कम मिसाल है। जो रास्ता वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की जनता को दिखाया, जो रास्ता महात्मा गांधी-पंडित नेहरू ने दिखाया, उस रास्ते पर चलना है। वो हमारी मूल विचारधारा है। हमारे देश को सबसे ज्यादा जरूरत ऐसे नेताओं की जरूरत है जो पीआर से आगे बढ़कर देश के हित व जनता के लिए काम करें।


राहुल गांधी निडर


 उन्होंने कहा कि आज अगर राहुल गांधी निडर होकर सच बोलते हैं तो वे इसी विचारधारा को प्रकट करते हैं। इस देश को आज ऐसी राजनीति चाहिए जो देश के विकास को प्रतिबद्ध रहे।