भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है, अब वो एक रियलिटी शो में नज़र आ रहे हैं, जहां उन्होंने वो राज खोले हैं जो अब तक सिर्फ गॉसिप और अफवाहों में सुने जाते थे। चाहे पहली पत्नी की दर्दभरी यादें हों, ज्योति सिंह संग अचानक हुई शादी हो या फिर अफेयर पर उठे सवाल- पवन सिंह ने इस शो में सब पर खुलकर अपनी बात रखी। पवन सिंह अक्सर शो में अपनी दिल की बातें साथी कंटेस्टेंट्स संग शेयर करते रहते हैं, अब एक्टर ने अपनी जिंदगी से जुड़े सच को दुनिया के सामने रखा है, जिसके बारे में उन्होंने आजतक पब्लिक में कभी बात नहीं की।
पहली पत्नी की अचानक मौत: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ का सच!
पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक रियलिटी शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया। शो में उनके साथ अर्जुन बिजलानी और नयनदीप रक्षित थे। अर्जुन ने उनसे पूछा कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की। पवन ने बताया कि उनकी पहली शादी हुई थी, लेकिन शादी के सिर्फ तीन महीने बाद उनकी पत्नी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पवन ने कहा, "वो मेरे लिए देवी जैसी थीं, जिन्हें मैंने खो दिया।"
अफेयर और परिवार की नाराज़गी।
पवन ने आगे अपने अफेयर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ साल बाद उनके जीवन में कुछ नजदीकियां बनीं क्योंकि काम के सिलसिले में लगातार किसी के साथ समय बिताना पड़ता है। हालांकि उनके परिवार को यह स्वीकार्य नहीं था और उन्होंने माना कि यह गलत दिशा में जाएगा। पवन के अनुसार, यह उनके लिए भी भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण समय था।
ज्योति सिंह संग दूसरी शादी और परिवार की भूमिका।
पवन ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार घर बसाने के फैसले में शामिल था और उन्होंने हमेशा यही सोचा कि उनका रिश्ता वही होगा, जहां परिवार की सहमति हो। पवन ने स्पष्ट किया, "मैं लव मैरिज नहीं कर सकता, यह हमेशा परिवार की इच्छा के अनुसार होगा।" फिलहाल उनका तलाक का मामला चल रहा है।
अक्षरा सिंह के साथ अतीत और अचानक शादी।
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया और फैंस की निगाहों में रही है। उनकी पहली पत्नी, नीलम सिंह, 2015 में आत्महत्या कर बैठीं, जो उनके लिए बेहद दर्दनाक था। इसके बाद उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा और दोनों के बीच गहरा प्यार भी देखा गया। लेकिन 2018 में पवन ने अचानक ज्योति सिंह के साथ शादी करने का फैसला किया। इस अचानक फैसले के कारण उनका रिश्ता अक्षरा सिंह के साथ खत्म हो गया और इसने फैंस और मीडिया में भी काफी चर्चा पैदा कर दी।