शंकराचार्य को जयंती पर पीएम ने नमन किया

Date: 2026-04-21
news-banner

दिल्ली। सनातन परम्परा को पुनर्स्थापित करने वाले आदि शंकराचार्य की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर वह भारत के महानतम आध्यात्मिक विभूतियों में से एक को सादर नमन करते हैं। 

मोदी ने कहा कि आदि शंकराचार्य की गहन शिक्षाएँ, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन आज भी विश्व भर में असंख्य लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सद्भाव, अनुशासन और समस्त अस्तित्व की एकता पर विशेष बल दिया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और पूरे राष्ट्र में आध्यात्मिक केंद्रों की स्थापना के लिए किए गए शंकराचार्य के प्रयास आज भी हमारे लिए एक चिरस्थायी प्रेरणा बने हुए हैं। कामना है कि उनकी प्रज्ञा हमारे मार्ग को निरंतर आलोकित करती रहे और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाए।

Leave Your Comments