पीएम से ‘वेलकम मुलाकात’ के बाद पठान गदगद

पीएम से ‘वेलकम मुलाकात’ के बाद पठान गदगद

Meeting with PM: तृणमूल काँग्रेस और शिवसेना छोड़कर एनडीए के साथ आये सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ‘वेलकम मीटिंग ’ के बाद कई सांसद बहुत ख़ुश हैं।

प्रधानमंत्री ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के नये सांसदों से शुक्रवार को मुलाक़ात की थी। कई सांसदों ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की।

इस मुलाक़ात के बाद पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान ने X पर लिखा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बहुत अच्छी मुलाकात हुई।

पठान ने कहा कि अपने साथी सांसदों खलीलुुआर रहमान और अबू ताहिर खान  के साथ, हमने अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की ।

पठान ने कहा कि सांसदों ने प्रधानमंत्री को लोगों की चिंताओं व उम्मीदों को बताते हुए उन्हें पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने इस सांसदों को भरोसा दिलाया कि लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पठान ने इस बात का भी उल्लेख किया कि मोदी को पठान के पिता के साथ हुई मुलाक़ात बहुत अच्छे से याद थी।