हाइलाइट्स :
• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
• जेल में निरुद्ध 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
• चार्जशीट दाखिल होते ही अधिवक्ताओं ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
• वकीलों ने पहले आपत्ति सुने जाने की मांग की
• चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ FIR की मांग
• चार्जशीट में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका पर नजर
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट दाखिल होने की जानकारी सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले उनकी आपत्ति सुनी जानी चाहिए थी।
इस मुद्दे को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
वकीलों ने पहले ही दी थी तहरीर
चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में अधिवक्ताओं की ओर से पहले ही तहरीर दी जा चुकी है।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू किया है।
आठ आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
पुलिस की चार्जशीट में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपों का उल्लेख किया गया है। इनमें टिन्नू यादव, करुणेश, मनीष, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र समेत आठ आरोपी शामिल हैं। अब चार्जशीट में दर्ज तथ्यों को लेकर भी नजरें टिकी हुई हैं।
ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका पर भी नजर
इस मामले में चार्जशीट में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका को लेकर क्या तथ्य दर्ज किए गए हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी बनी हुई है।