किसानों को सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी

किसानों को सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी की गई। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹ 6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।

इस अवसर पर देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों  के बैंक खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ₹ 18,880 करोड़ से अधिक की क़िस्त तारकेश्वर, हूगली, पश्छिम बंगाल से ट्रांसफर की गई । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के विभिन्न जगहों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे बड़ी संख्या में किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों, कृषक उत्पादक संघटन प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने देखा ।

प्रधानमंत्री द्वारा ₹ 2000 की 23वीं किस्त का सीधा लाभ हस्तांतरण

• किसानों को उन्नत सब्जी तकनीकों की जानकारी

• भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी एवं कृषक संवाद का आयोजन

• आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध भारत की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता

वाराणसी में सब्जी अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त किया है । यह योजना कृषि क्षेत्र में स्थायित्व एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । निदेशक ने बात को दोहराते हुए किसानों से कहा की यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्की किसान के स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका का उत्सव है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से महिला किसानों को सीधा लाभ मिला जिससे  महिला किसान न केवल सशक्त होगी बल्की समृद्ध भी होगी |

इस अवसर पर संस्थान द्वारा किसानों को सब्ज़ी उत्पादन से जुड़ी नवीनतम उन्नत तकनीकों, उच्च उत्पादकता वाली किस्मों, सब्जी आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली  मॉडल और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी डॉ. अनंत बहादुर, डॉ. राकेश कुमार दुबे एवं डॉ. सुदर्शन मौर्या द्वारा दी गई ।

कार्यक्रम में वाराणसी और आसपास के जनपदों के 310 से अधिक  किसानों ने भाग लिया   और कार्यक्रम का समन्वय डॉ नीरज सिंह द्वारा किया गयाकज़ीचक ग्राम प्रधान अशोक कुमार उपस्थित रहे | प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से दी गई सहायता के लिए आभार प्रकट किया।