NEET काउंसलिंग की डेट आई, 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा आकादमिक सत्र

NEET काउंसलिंग की डेट आई, 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा आकादमिक सत्र

NEET UG 2026 के लिए ऑल इंडिया कोटा AIQ और स्टेट कोटा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

NTA ने एमबीबीएंस कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक़ यह 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 26 सितंबर तक चलेगी। काउंसलिंग तीन चरणों में होगी।

Highlight

चार अगस्त से शुरू हो जाएगा NEET UG काउंसलिंग

तीन मुख्य चरण और एक स्पॉट राउंड में काउंसलिंग

AIQ और स्टेट काउंसलिंग की अलग-अलग तारीख़

वेरिफ़िकेशन से एक दिन पहले तक सीट पाने का मौका

यूजी कोर्सेस का अकादमिक सत्र 8 सितंबर से शुरू

आल इंडिया कोटा AIQ, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरु होकर 17 अगस्त तक चलेगी। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के वेरिफेकशन की तारीख़ MCC ने 23 अगस्त तय की है।पहले चरण की काउंसलिंग वाले कैंडिडेट्स को कोर्स में शामिल होने की आखिरी तारीख़ 22 अगस्त 2026 तय की गई है।

राज्यों की संस्थाओं में पहले चरण की काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी और दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों का वेरिफ़िकेशन 29 अगस्त को होगा। इन अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक प्रवेश का मौका मिलेगा।

AIQ, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगी। 9 सितंबर को वेरिफ़िकेशन की तारीख़ तय की गई है जबकि प्रवेश की आखिरी तारीख़ 8 सितंबर रखी गई है।

राज्यों की संस्थाओं में दूसरे चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगी जबकि वेरिफ़िकेशन 15 सितंबर को होगा। इस चरण के लिए आखिरी मौका 14 सितंबर तक होगा।

AIQ, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तीसरे चरण की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगी और वेरिफ़िकेशन 27 सितंबर को होगा। प्रवेश के लिए आखिरी तारीख़ 26 सितंबर तक रहेगा।

तीसरे चक्र की स्टेट काउंसलिंग 16 सितंबर से 26 सितंबर तक चलेगी। वेरिफ़िकेशन 2 अक्टूबर को होगा जबकि आखिरी मौका 1 अक्टूबर तक मिलेगा।

काउंसलिंग का स्पॉट राउंड AIQ, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और तीन अक्टूबर को MCC उम्मीदवारों का संग्रहित डाटा शेयर करेगी। राज्यों में यह काम तीन अक्टूबर से पाँच अक्टूबर तक चलेगा।इस राउंड के छात्रों को कोर्स ज्वाइन करने का मौका 10 अक्टूबर तक रहेगा।

NTA ने काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि यूजी कोर्सेस का अकादमिक सत्र 8 सितंबर से शुरू हो जायेगा।

इस बार काउंसलिंग, वेरिफ़िकेशन और सीट लॉक करने की व्यवस्था ऑनलाइन बनाई गई है और छात्र को बार बार संस्थानों की दौड़ न लगानी पड़े इस बात को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि NEET UG का पेपर लीक होने की वजह से यह प्रवेश परीक्षा दोबारा कराई गई थी और इसी मुद्दे को लेकर देशभर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे।