पिता नीतीश से मिले निशांत, कामकाज के लिये 'टिप्स'

पिता नीतीश से मिले निशांत, कामकाज के लिये 'टिप्स'

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने तीन महीने के काम काज का ब्योरा पिता नीतीश कुमार को बताया और उनसे आगे के लिए टिप्स लिए।

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जब जिम्मेदारी सौंपी गई थी तब उनी क़ाबलियतों पर कई सवाल खड़े हुए थे।

निशांत कुमार 7 मई 2026 को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने थे। उन्होंने 8 मई 2026 को आधिकारिक रूप से पद का कार्यभार संभाला था।

निशांत ने रविवार को अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बातचीत की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन सभी निर्धारित कार्यों को पूरा करते हुए पिताजी, हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अब तक किए गए कार्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से विस्तार से अवगत कराया। साथ ही, भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।’

जदयू सुप्रीमो से निशांत की इस मुलाक़ात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

निशांत के मुताबिक़ इस मुलाक़ात के दौरान नीतीश ने उन्हें केंद्र एवं बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, विशेषकर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और उपलब्धियों के बारे में बताया।