अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी रिंकू सिंह की बरात, 50-60 मेहमानों की लिस्ट तैयार

अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी रिंकू सिंह की बरात, 50-60 मेहमानों की लिस्ट तैयार
हाइलाइट्स
• रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में लेंगे सात फेरे
• शादी में शाहरुख खान, विराट कोहली और अखिलेश यादव के शामिल होने की चर्चा
• अलीगढ़ से जाएगी रिंकू की बरात, करीब 50-60 मेहमानों की सूची तैयार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से राजधानी पहुंचेगी। बरात में परिवार और करीबी लोगों समेत करीब 50 से 60 मेहमानों के शामिल होने की तैयारी है।

इस शादी में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। इनमें शाहरुख खान, अखिलेश यादव, गौतम गंभीर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम शामिल हैं।

रिंकू सिंह की बरात में शामिल होंगे परिवार और करीबी लोग

रिंकू सिंह के परिजनों के मुताबिक, बरात में जाने वाले मेहमानों के नाम तय किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 50 से 60 लोगों की सूची तैयार की जा रही है। परिवार के सदस्य और रिंकू के करीबी लोग अलीगढ़ से उनके साथ लखनऊ जाएंगे।

शादी की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह सोमवार दोपहर कतर के लिए रवाना हो गए। उन्हें भारत ए क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दिवाली के मौके पर वह अपने घर आए थे। इस दौरान कई जगह उनका अभिनंदन भी किया गया।

होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए रिंकू की मां ने खरीदी खास साड़ी

रिंकू सिंह के घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बेटे की शादी के लिए उनकी मां भी खरीदारी कर रही हैं। उन्होंने होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए पीले रंग की खास साड़ी खरीदी है।

इस खरीदारी के दौरान रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी उनके साथ थीं। परिवार ने बच्चों के लिए भी कपड़े खरीदे हैं।

सगाई के बाद कई बार आगे बढ़ी शादी की तारीख

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई जून 2025 में लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों की शादी की तारीख तय होने की चर्चा हुई, लेकिन क्रिकेट मैचों की वजह से कार्यक्रम आगे बढ़ गया।

बाद में फरवरी 2026 में शादी होने की बात सामने आई। इसी बीच 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद शादी की तारीख फिर टलती रही। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।

शादी में शाहरुख खान, विराट कोहली और अखिलेश यादव के आने की चर्चा

लखनऊ में होने वाले इस विवाह समारोह में क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। संभावित मेहमानों में सिने अभिनेता शाहरुख खान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत क्रिकेट जगत की अन्य हस्तियों के भी समारोह में पहुंचने की चर्चा है।

लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी, अलीगढ़ में रिसेप्शन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। विवाह समारोह के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

रिसेप्शन के लिए रिंकू सिंह के घर के पास स्थित होटल यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति और गोल्डन स्टोन में से किसी एक जगह के चयन की बात सामने आ रही है।