इस बार NEET काउंसलिंग होगी Student Friendly

इस बार NEET काउंसलिंग होगी Student Friendly

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार 29 July को आगामी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश भर में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी, योग्यता-आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

HIGHLIGHT

मंत्री ने नीट काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा की

सुचारू, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम काउंसलिंग की व्यवस्था
छात्र-अनुकूल काउंसलिंग सुधार लागू

एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग

ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन

बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को बेहतर सुविधा

उम्मीदवारों की चिंताओं को दूर करने के उपाय

इस समीक्षा में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी MCC और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज़ DGHS के दायरे में आने वाली ऑल इंडिया कोटा AIQ और अन्य सीटों की काउंसलिंग के लिए तैयारियों का आकलन किया गया।

उन्होंने परामर्श कार्यक्रम, आईटी अवसंरचना, साइबर सुरक्षा तैयारियों, शिकायत निवारण तंत्र, उम्मीदवारों की सुविधा के उपायों और सहभागी संस्थानों के साथ समन्वय की समीक्षा की।

नड्डा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि काउंसलिंग में सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उम्मीदवारों की चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव सक्रिय कदम उठाए जाएं।

इस बार ख़ास

एक बार व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने की व्यवस्था 

उम्मीदवारों को बार-बार आने-जाने की ज़रूरत नहीं

ऑनलाइन सहमति दर्ज करा सकेंगे

फ्रीज या फ्लोट विकल्प 

फ्रीज़ पर समयसीमा में  प्रक्रिया पूरी करनी होगी

फ्लोट विकल्प पर ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन

तीसरे चरण की काउंसलिंग तक अपग्रेडेशन

ऑनलाइन त्यागपत्र की सुविधा