अंकित, रेहान, लकी, अभय , निशित, उत्कर्ष ने जीते पदक

Date: 2026-04-29
news-banner

वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय संगठन,वाराणसी संभाग की तरफ़ से आयोजित तीन दिवसीय रीजनल स्पोर्ट्स मीट का बुधवार समापन हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर रेस वाक में केवी मऊ के अंकित कुमार, डिस्कस थ्रो में केवी कुशीनगर के मोहम्मद रेहान, 3000 मीटर दौड़ में केवी भदोही के लकी बिन्द , ऊंची कूद में केवी बमरौली प्रयागराज के अभय , हैमर थ्रो में केवी न्यू कैंट प्रयागराज के निशित, शॉट पुट में केवी मिर्ज़ापुर  के उत्कर्ष प्रथम स्थान पर रहे।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय BHU परिसर स्थित एथलेटिक एवं हॉकी ग्राउंड में आयोजित फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना विया। अंतिम विन विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले  गए, जिनमें 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, हाईजंप, लॉन्गजंप, पोलवॉल्ट,जेवेलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो प्रमुख रहे।

हॉकी ग्राउंड पर भी विभिन्न आयु वर्गों (अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19) के फाइनल मैच खेले गए।

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त विजय सोलंकी , प्राचार्य ए.के. सिंह, शैलेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य आशुतोष पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments