रूस का भरोसेमंद दोस्त भारत, अब पाकिस्तान को JF-17 फाइटर जेट इंजन सप्लाई: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कभी भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त रहा रूस, अब पाकिस्तान को फाइटर जेट के लिए इंजन दे रहा है और इस पर मचा है सियासी घमासान ! कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ये विदेश नीति की सीधी नाकामी है। रूस द्वारा पाकिस्तान को JF-17 थंडर ब्लॉक- ।।। फाइटर जेट के लिए RD-93MA इंजन सप्लाई करने की खबरों ने भारत में सियासी बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "रूस, जो कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साथी था, अब पाकिस्तान को ताकत दे रहा है। मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए- आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?"
जयराम रमेश का आरोप: रूस से S-400 और Su-57 की डील में छवि-प्रधान कूटनीति की नाकामी
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि भारत रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम और Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट की खरीद की बातचीत कर रहा है, जबकि रूस पाकिस्तान को RD-93MA इंजन सप्लाई कर रहा है। उन्होंने इसे सरकार की 'छवि-प्रधान' कूटनीति की विफलता बताया।
अमित मालवीय का पलटवार: कांग्रेस झूठ फैला रही है
बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि रूस ने पाकिस्तान को इंजन सप्लाई करने के दावे को पूरी तरह नकार दिया है। मालवीय ने कहा कि जयराम रमेश ने एक अप्रसिद्ध वेबसाइट की खबर को आधार बनाया, जो प्रो-पाकिस्तान प्रचार के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, यह सिर्फ झूठी खबर है।
राजनीतिक विवाद और सूचना युद्ध
मालवीय ने कांग्रेस पर 'राष्ट्रहित के बजाय दुश्मन के साथ खड़ा होने' का आरोप लगाया और बताया कि बार-बार ऐसी अफवाहें फैलाना सूचना युद्ध का हिस्सा है। रूस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस विवाद ने भारत की विदेश नीति और रूस के साथ संबंधों पर नई बहस शुरू कर दी है।