दिल्ली। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को फिर से बंद कर दिया है, क्योंकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर अपनी पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया।
यह समुद्री रास्ता दुनिया के लगभग 20% तेल के लिए बेहद अहम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान iran के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स IRGC के जहाजों ने एक तेल टैंकर पर गोलीबारी की, जबकि एक भारतीय जहाज पर भी हमला हुआ।
ईरान ने कहा कि जब तक उसके जहाजों की आवाजाही सुरक्षित नहीं होगी, तब तक यह सख्ती जारी रहेगी।
वहीं ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन परमाणु मुद्दों और इस जलमार्ग पर अभी मतभेद बने हुए हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि किसी भी तरह के दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।