मेलोनी ने इस बात पर पूरे यूरोपीय संघ को चेताया

मेलोनी ने इस बात पर पूरे यूरोपीय संघ को चेताया

Highlight

  • सेउटा संकट को लेकर इटली की प्रधानमंत्री चिंतित
  • यूरोपीय संघ के देशों से तत्काल प्रतिक्रिया को कहा
  • EU की सीमा की रक्षा एक देश की जिम्मेदारी नहीं
  • मोरक्को से हजारों लोगों के स्पेन में घुसपैठ से संकट

इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने पूरे यूरोप को सचेत करते हुए सेउटा संकट को लेकर तत्काल प्रतिक्रिया immediate reaction की ज़रूरत बताई है।

मेलोनी ने कहा, ‘सेउटा से आ रही तस्वीरों ने एक बार फिर अवैध आप्रवासन के खिलाफ यूरोपीय प्रतिक्रिया की तत्काल आवश्यकता को उजागर किया है।’

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘ (यूरोपीय) संघ की बाहरी सीमाओं की रक्षा करना किसी एक राष्ट्र मामला नहीं है; यह एक साझा यूरोपीय जिम्मेदारी है।’

सेउटा माइग्रेंट संकट में हज़ारों लोग मोरक्को से स्पेन के इलाके में दाखिल हो रहे हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर फैली अफ़वाहें, कानूनी बदलाव और आर्थिक तंगी है। घुसपैठ की इस प्रक्रिया में कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है जबकि स्पेन ने अवैध घुसपैठ रोकने के लिए मिलिटरी तैनात की है।
मेलोनी कहा कि अवैध धुसपैठ को देखते हुए इटली ने डेनमार्क के साथ मिलकर एक पत्र तैयार कराया था जिसपर यूरोपीय संघ के 22 सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किया था। इसमें बाहरी सीमाओं को मजबूत करने, अनियमित आप्रवासन का मुकाबला करने, मानव तस्करों से लड़ने, वापसी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने और नए अवैध प्रवेश को प्रोत्साहित करने वाले किसी भी कारक को समाप्त करने के लिए संयुक्त कार्रवाई का आह्वान किया गया।