AI आपकी जगह बिजनेस को कॉल करेगा, बुक कीजिए रेस्टोरेंट में टेबल, जानिए कैसे?

AI आपकी जगह बिजनेस को कॉल करेगा, बुक कीजिए रेस्टोरेंट में टेबल, जानिए कैसे?
  • Google Gemini का ‘Call for Me’ फीचर यूजर्स की ओर से बिजनेस को कॉल कर जानकारी हासिल करेगा।
  • रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने से लेकर स्टोर में सामान का स्टॉक और सर्विस की कीमत पूछने तक, AI संभालेगा फोन कॉल।
  • Gemini ऑटोमेटेड मेन्यू नेविगेट करने, स्टाफ से बात करने और जरूरत पड़ने पर होल्ड पर इंतजार करने में सक्षम होगा

Gemini AI calling feature: गूगल ने  ‘कॉल फॉर मी’ फीचर लाया है। इससे आपके काफी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। रेस्टोरेंट में टेबल बुक करनी हो या स्टोर से सामान का स्टॉक पूछना हो, ये काम आपकी तरफ से गूगल जेमिनी कर देगा। ।

Call for Me फीचर के जरिए यूजर्स जेमिनी मोबाइल एप से किसी बिजनेस को कॉल करने के लिए कह सकते हैं। गूगल के अनुसार, जेमिनी आपकी तरफ से बिजनेस के बिजनेस आवर्स चेक करने, किसी सर्विस की कीमत पूछने या अन्य जानकारी हासिल करने जैसे काम कर सकता है।

एआई सिर्फ फोन लगाकर बात खत्म नहीं करेगा, बल्कि कॉल के दौरान ऑटोमेटेड मेन्यू को नेविगेट कर सकता है, बिजनेस स्टाफ से बात कर सकता है और जरूरत पड़ने पर होल्ड पर भी इंतजार कर सकता है। हालांकि गूगल इससे पहले भी कई जैसे डुप्लेक्स और आस्क फॉर मी जैसे एआई कॉलिंग टूल पेश कर चुका है । कंपनी के मुताबिक कॉल फॉर मी को ज्यादा जटिल रिक्वेस्ट को संभालने के लिए तैयार किया गया है।

Call for Me फीचर क्या-क्या करेगा ?

कॉल फॉर मी की मदद से जेमिनी सिर्फ सामान्य जानकारी ही नहीं, बल्कि कुछ ज्यादा जटिल काम भी कर सकता है। कहीं से भी छोटी-मोटी जानकारी ये हासिल करेगा, ठीक वैसे ही जैसे आप फोन करके जानकारी जुटाते हैं।

Call for Me का इस्तेमाल कैसे करें?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जेमिनी मोबाइल एप में जाकर अपना प्रॉम्प्ट @Call for me से शुरू करना होगा । इसके बाद आपको एआई को साफ-साफ बताना होगा कि आप उससे क्या काम करवाना चाहते हैं।