इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा सोना
जेद्दा से आई उड़ान के यात्री के पास मिला सोना
|
Gold Smugling in Electric Scooter: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर इलेक्ट्रिक स्कूटर में ख़ास तरीके से छिपाकर स्मगल किया जा रहा सोना पकड़ा गया।
IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली के कस्टम्स अधिकारियों ने सोना तस्करी मामला दर्ज लिया है। अधिकारियों ने खुफिया जानकारी और यात्री की प्रोफ़ाइलिंग के आधार पर स्मगलिंग का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने 6 अगस्त 2026 को जेद्दा से मुंबई और फिर दिल्ली जाने वाली फ़्लाइट संख्या 6E-6133 के एक यात्री को टर्मिनल-1 पर रोका।
दिल्ली कस्टम विभाग की जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्री अपने चेक-इन सामान के साथ घरेलू सामान और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ले जा रहा था। हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। हालाँकि, यात्री के डोर फ़्रेम मेटल डिटेक्टर DFMD से गुज़रते समय कोई अलार्म नहीं बजा। फिर भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बारीकी से जाँच की गई।
जाँच के दौरान 24-कैरेट सोने के 19 कटे हुए टुकड़े मिले, जिनका वज़न 869.5 ग्राम है। कस्टम्स की नज़र से बचने के लिए इन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर के टायरों के सॉलिड कोर के अंदर बहुत चालाकी से छिपाया गया था।