-
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, मेटा से बहाल करने की मांग
|
UP Congress President WhatsApp Ban: उत्तर प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया गया है।
राय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बीजेपी के राजनीतिक दबाव में उनका अकाउंट बैन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि रिव्यू का अधिकार भी छीन लिया गया है।
अपने पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया, ‘तानाशाही अपने चरम पर है! BJP सरकार की नीतियों, घोटालों और नाकामियों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाने की सज़ा दी जा रही है।’
उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक स्क्रीन शॉट शेयर किया जिसमें लिखा था कि यह अकाउंट व्हाट्सएप का प्रयोग नहीं कर सकता। उन्होंने व्हाट्सएप और मेटा से अपना अकाउंट बहाल करने की माँग करते हुए आगे लिखा कि बीजेपी चाहे जितने डिजिटल हथकंडे अपना ले, कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी।