CJP Protest Delhi: दिल्ली पुलिस-सुरक्षा बलों की व्यापक तैयारियां सफल रहीं। कुल मिलाकर, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों की व्यापक तैयारियों ने प्रदर्शन को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने पर जोर दिया। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच प्रदर्शन का प्रभाव असफल रहा। राजधानी में अब पुलिस की प्राथमिकता हालात सामान्य बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने की है।
कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों की आवाजाही पर नजर रखी और संदिग्ध परिस्थितियों में जुट रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की।
प्रदर्शन को लेकर शनिवार को सुबह से ही राजधानी में हलचल बनी रही। पुलिस ने प्रमुख मार्गों, प्रवेश बिंदुओं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया। मिंटो ब्रिज और जंतर-मंतर के आसपास कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड पार करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति बनी और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबरें सामने आईं।
सुरक्षा व्यवस्था के आगे नहीं बढ़ सका प्रदर्शन
शनिवार को राजधानी में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर जिस स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए, उसका असर पूरे घटनाक्रम पर दिखाई दिया। प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती, सीमाओं पर जांच, जंतर-मंतर और मिंटो पुल के आसपास बैरिकेडिंग तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के चलते प्रदर्शनकारियों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना आसान नहीं रहा। कई स्थानों पर लोगों को हिरासत में लिए जाने से प्रदर्शन की गति प्रभावित हुई।
बैरिकेडिंग बनी चुनौती
जंतर-मंतर और मिंटो ब्रिज सहित राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की। मिंटो ब्रिज क्षेत्र में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पहली बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बनी।
जबरदस्त घेराबंदी
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है। केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, निर्वाचन आयोग के कार्यालय और जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।
ट्रेन रद्द, मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन के चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया। शुक्रवार देर रात से दिल्ली में रेल और सड़क मार्ग से प्रवेश नियंत्रित किया गया है।