BRICS SUMMIT 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता की गूंज संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद में सुधार और उसके विस्तार की मांग का खुलकर समर्थन किया है ।
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने सुरक्षा परिषद में सुधार की बात कही थी। यह भी कहा था कि समय के हिसाब से इसमें सुधार किए जाने चाहिए। इसी का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि आज की दुनिया 1945 वाली दुनिया नहीं है. ऐसे में वैश्विक संस्थाओं की संरचना भी आज की दुनिया के हिसाब से बदलनी चाहिए।
भारत की जमकर प्रशंसा
गुटेरेस ने भारत का नाम लेकर कहा कि वह सुरक्षा परिषद में विस्तार की मांग के सबसे आगे रहने वाले देशों में है। यानी जिस स्थायी सदस्यता और वीटो अधिकार की मांग भारत लंबे समय से करता रहा है, उसे अब एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है।
मिल सकता है समर्थन
ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणा-पत्र में रूस और चीन ने भी भारत और ब्राजील को संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका देने की मांग का समर्थन दोहराया है। दोनों देश सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं और इनके पास अभी वीटो अधिकार भी है. ऐसे में भारत को वीटो पावर मिलने की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही हैं।