Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे के खिलाफ CBI ने कराई रिपोर्ट, रिया और मोरिया का भी नाम

Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे के खिलाफ CBI ने कराई रिपोर्ट, रिया और मोरिया का भी नाम
Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह FIR सोमवार दर्ज कराई गई जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे, फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती जैसे लोगों के नाम भी शामिल हैं। 

दिशा सालियन की 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उस समय मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो सप्ताह पहले केंद्रीय एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। एफआईआर में हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने और गलत जानकारी देने से जुड़ी धाराओं का जिक्र है।

उद्धव ठाकरे पर मामला दबाने का आरोप
सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है, "तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य लोगों मामले को दबाने में अहम भूमिका निभाई। संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जानी चाहिए। उन पर केस के कागजात, फाइलें और अन्य रिकॉर्ड नष्ट करने के आरोप हैं।