BRICS Summit 2026: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिक्स की बढ़ती भूमिका और भारत की स्थिति को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने, 4 देशों से 21 देशों का परिवार बनने और भारत के ग्लोबल सॉल्यूशन का हब बनने का जिक्र किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं। वह तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। BRICS Summit का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 13 और 14 सितंबर को किया गया है। इससे पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई।
PM मोदी ने BRICS को लेकर क्या-क्या कहा?
बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ब्रिक्स की खासियतों और बदलती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कुल 10 प्रमुख बातें कहीं।
- 20 साल पूरे कर रहा BRICS: पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हम BRICS के 20 साल मना रहे हैं। 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी।
- 4 से 21 देशों का परिवार: पीएम मोदी के मुताबिक BRICS आज 4 देशों से 21 देशों का परिवार बन गया है।
- दुनिया की आधी आबादी: उन्होंने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की आधी आबादी है।
- GDP में बढ़ोतरी: पीएम मोदी ने कहा कि इन वर्षों में जहां ग्लोबल GDP करीब ढाई गुना हुई है, वहीं BRICS देशों की कंबाइन GDP करीब साढ़े चार गुना हुई है।
- ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन का केंद्र: उनके मुताबिक BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी बन रहे हैं।
- इनोवेशन की नई संभावनाएं: पीएम मोदी ने कहा कि BRICS देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएं आकार ले रही हैं, जिनमें जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं।
- BRICS का बढ़ता दायरा: उन्होंने कहा कि BRICS का बढ़ता दायरा, रफ्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ तौर पर दिखाई देती हैं।
- सबसे बड़ा BRICS बिजनेस फोरम: पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आयोजित यह फ़ोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिज़नेस फ़ोरम है।
- भारत बना ग्लोबल सॉल्यूशन का हब: पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज ग्लोबल सॉल्यूशन का हब बना है।
- ऊर्जा-तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत: उन्होंने कहा कि ऊर्जा-तकनीकी क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
PM मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट की बैठक
BRICS Summit से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में 45 मिनट तक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के अलावा मध्य पूर्व और काला सागर (Black Sea) की स्थिति पर भी चर्चा की।
बैठक के बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में बैठकर औद्योगिक प्रदर्शनी स्थल तक गए।
पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का निमंत्रण दिया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।
इससे पहले दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता के बाद उन्होंने बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया।