BRICS Summit 2026: 8वें ब्रिक्स सम्मेलन में कौन-कौन हो रहा शामिल?

BRICS Summit 2026: 8वें ब्रिक्स सम्मेलन में कौन-कौन हो रहा शामिल?

BRICS Sumit: भारत की 2026 की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। सम्मेलन का मुख्य विषय लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास रखा गया है। इसमें वैश्विक शासन व्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

पुतिन की पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर सम्मेलन में शामिल होंगे। पिछले सात वर्षों में यह उनकी भारत यात्रा का पहला अवसर बताया जा रहा है।

कई सदस्य देशों के नेता होंगे शामिल

सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान सहित अन्य सदस्य देशों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। विभिन्न सत्रों के बाद नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में नवाचार प्रदर्शनी, पौधरोपण और राजकीय रात्रिभोज भी शामिल हैं।