नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान
|
नितिन नवीन के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के क़रीब सात महीने बाद उनकी नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कई पुराने नेताओं की पार्टी की मुख्यधारा में वापसी हुई है।
नई टीम में पुरानी टीम के भी कुछ चेहरे बरक़रार रखे गए हैं और कुछ महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। जो नई टीम घोषित की गई है उनमें वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, टीएस रावत, विप्लव देव, सतीश पूनिया शामिल किए गए हैं वहीं अमित मालवीय के स्थान पर नया मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
पार्टी ने बीएल संतोष को संगठन महामंत्री बनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी ने 13 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
|
| वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेन्द्रभाई दोषी, डॉ भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस नागराज, प्रो. तारिक मंज़ूर, डॉ मधुचंद्र कर |
राष्ट्रीय महामंत्री
|
| विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ सतीश पूनिया, गजेन्द्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया |
नवीन की नई टीम में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री-संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है
राष्ट्रीय मंत्री
|
| कविता पाटीदार, के सुरेन्द्रन, डॉ भोला सिंह, डॉ प्रदीप शर्मा, जगदीश ईस्वरभाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव वर्मन, रोहन गुप्ता, जय प्रकाश |
राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभार तरुण चुग को सौंपा गया है जबकि उत्तराखंड के महेन्द्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मत्री बनाया गया है। संबित पात्रा को नार्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नार्थ ईस्ट सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
नवीन ने कार्यकारी अध्यक्ष के बाद विधिवत अध्यक्ष चुने जाने पर जनवरी 2026 में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। तब से लगातार उनकी नई टीम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।