बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान

Authored By: News Corridors Desk | 12 Oct 2025, 07:10 PM
news-banner

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा।