हाइलाइट्स
• बेंगलुरु के Freedom Park में CJP का ‘Chappal Protest’
• प्रदर्शन से पहले फ्रीडम पार्क में कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग
• पहले होगा People’s Tribunal, फिर चप्पल प्रोटेस्ट
• प्रकाश राज और ध्रुव राठी कार्यक्रम में होंगे शामिल
• दिल्ली में भी SIR को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ CJP के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को फ्रीडम पार्क में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां बैरिकेड लगाए गए हैं। CJP की ओर से पहले ‘People’s Tribunal’ आयोजित किया जाएगा और इसके बाद ‘Chappal Protest’ किया जाना है। कार्यक्रम में अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और यूट्यूबर ध्रुव राठी के शामिल होने की बात कही गई है।
फ्रीडम पार्क में पहले होगी जन-अदालत
CJP और इससे जुड़े संगठनों ने गुरुवार को फ्रीडम पार्क में कार्यक्रम का ऐलान किया है। कार्यक्रम की शुरुआत जन-अदालत से होगी। इसमें कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा, जो दावा करते हैं कि SIR प्रक्रिया के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया गया या उन्हें मतदाता सूची से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ा।
जन-अदालत के बाद CJP की ओर से ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ किया जाएगा। CJP का कहना है कि यह महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने और उनके मुद्दों को उठाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर बुधवार से ही Freedom Park के आसपास गतिविधियां बढ़ गई थीं। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों और प्रमुख चेहरों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।
प्रकाश राज ने लोगों से फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील की
अभिनेता प्रकाश राज इस अभियान में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से Freedom Park पहुंचने की अपील की थी। उनके मुताबिक SIR से प्रभावित लोग, युवा संगठन और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रकाश राज ने SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा मुद्दा बताया है। उनके मुताबिक यह सिर्फ वोट का सवाल नहीं है, बल्कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कारण नागरिकों के अधिकार प्रभावित होने का विषय है।
ध्रुव राठी के शामिल होने से कार्यक्रम चर्चा में
कार्यक्रम में ध्रुव राठी के शामिल होने की घोषणा के बाद भी यह कार्यक्रम चर्चा में आया। प्रकाश राज ने बुधवार को ध्रुव राठी को कार्यक्रम का ‘स्पेशल गेस्ट’ बताया था। इसके बाद ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की।
CJP के मुताबिक ध्रुव राठी के अलावा JNU छात्र नेता आइशी घोष, नेहा बोरा, अभिजीत दिपके, सौरव दास और अन्य युवा एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं।
दिल्ली में भी SIR को लेकर प्रदर्शन
SIR को लेकर विरोध का मुद्दा दिल्ली तक पहुंच चुका है। दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं।
बुधवार को करीब 300 विपक्षी सांसदों ने संसद से आकाशवाणी भवन की ओर मार्च किया था। पुलिस ने कई सांसदों और समर्थ