Anupama Drama: टीवी शो अनुपमा में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए लगातार नए ट्विस्ट ला रहे हैं। आने वाले एपिसोड में परिवार के अंदर ही बड़ा विवाद खड़ा होता दिखेगा, जिससे अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आएगी।
परिवार में फिर उठा भरोसे का सवाल
शो में पाखी और तोषू एक बार फिर अपनी मां अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाते नजर आएंगे। उनके साथ लीला भी इस बहस में शामिल हो जाएगी और अनुपमा को घेरने की कोशिश करेगी। लीला का कहना होगा कि अनुपमा का अनजान व्यक्ति के साथ काम करना ठीक नहीं है और इससे परिवार की छवि पर असर पड़ रहा है। इस पूरे विवाद में अनुपमा चौंक जाती है और खुद को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन परिवार के सवाल और आरोप उसे भावनात्मक रूप से परेशान कर देते हैं।
दिग्विजय की भूमिका पर बढ़ी चर्चा
इस कहानी में एक नया किरदार दिग्विजय भी अहम भूमिका निभा रहा है, जो अनुपमा के साथ काम करता दिख रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या दिग्विजय अनुपमा का साथ देगा या फिर परिस्थितियां उसे भी इस विवाद में खींच लेंगी। परिवार के आरोपों के बीच अनुपमा का आत्मसम्मान और रिश्तों की परीक्षा एक बार फिर सामने है। दूसरी तरफ कहानी में राही और श्रुति के बीच भी नया मोड़ आता है। प्रोमो के अनुसार श्रुति धीरे-धीरे राही को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। वह प्रेम के टूटे दिल और उसके सपनों का फायदा उठाना चाहती है। हालांकि प्रेम अभी भी श्रुति की बातों से प्रभावित नहीं होता। इसी बीच वसुंधरा कोठारी और अनिल के सामने श्रुति एक नया प्रस्ताव रखती है कि वह अहमदाबाद फूड इंडस्ट्री में एक बड़ा कैफे खोलना चाहती है और इसके लिए वह प्रेम और राही के टैलेंट का इस्तेमाल करना चाहती है।
परिवार और रिश्तों की जंग
शनिवार के एपिसोड में दिखाया गया कि जब अनुपमा अपने काम में व्यस्त होती है, तभी लीला, पाखी और तोषू अचानक वहां पहुंच जाते हैं और उस पर सवालों की बौछार कर देते हैं। लीला सीधे आरोप लगाती है कि अनुपमा का किसी अनजान पुरुष के साथ काम करना सही नहीं है। पाखी और तोषू भी अपनी मां पर सवाल उठाते हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है। तोषू यहां तक पूछता है कि उस व्यक्ति का अनुपमा से क्या रिश्ता है और उसका स्टेटस क्या है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इन सभी आरोपों का कैसे जवाब देती है और क्या वह अपने आत्मसम्मान और सच्चाई के साथ खड़ी रह पाती है या नहीं।