ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी ने मुदित अडानी की शादी में किया डांस धमाल

Authored By: News Corridors Desk | 10 Mar 2026, 03:31 PM
news-banner

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से कोई भी शादी और भी खास बन जाती है, और जब उसमें डांस का तड़का लग जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।

वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी के साथ डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं। तीनों ने सलमान खान के गाने 'सलाम-ए-इश्क' पर धमाल मचाया। उनके डांस मूव्स और एनर्जी ने वहां मौजूद मेहमानों का उत्साह बढ़ा दिया। फैंस भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शादी में नीता अंबानी, ऐश्वर्या और अभिषेक की डांस केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ियों वाली परफॉर्मेंस के साथ-साथ नीता अंबानी का एनर्जी से भरा अंदाज भी वीडियो में साफ देखा जा सकता है। तालियों और चीयर के बीच उनका डांस फ्लोर पर ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

जैसे ही गाना 'सलाम-ए-इश्क' शुरू हुआ, ऐश्वर्या और अभिषेक ने पूरे जोश और स्टाइल के साथ डांस किया। नीता अंबानी भी उनके साथ तालमेल बनाकर डांस करती नजर आईं। उनके शानदार डांस स्टेप्स ने शादी के माहौल को और खास बना दिया। मेहमान भी उनके साथ तालियां बजाते और चीयर करते दिखे।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादी में डार्क ब्लू कलर का खूबसूरत सूट सेट पहना था, जिसे सिल्वर सीक्वेंस से सजाया गया था। उनके इस एलिगेंट और क्लासी लुक में हल्का मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल था, जिससे उनका ग्रेसफुल अंदाज और भी निखरकर सामने आया। अभिषेक बच्चन ने भी ब्लू कलर के बंधगला जैकेट और वाइट ट्राउजर में अपनी पत्नी के लुक को मैच किया और काफी हैंडसम नजर आए।

नीता अंबानी ने लाइट ब्लू और सी-ग्रीन शेड का गाउन और स्टाइलिश केप पहना, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल और यूनिक टच दिया। इस आउटफिट में नीता बहुत एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही थीं। तीनों की डांस एनर्जी और स्टाइलिश लुक ने शादी में मौजूद सभी मेहमानों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया।