Ayodhya में नहाती महिला का वीडियो बनाते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने फोन ज़ब्त किया तो उड़े होश

Authored By: News Corridors Desk | 12 Apr 2025, 02:58 PM
news-banner

यूपी के अयोध्या से एक घिनौनी हरकत सामने आई है। गेस्ट हाउस में स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाते हुए युवक रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी महिला को फोन की लाइट नजर आई और आरोपी की परछाई दिखाई दी। इस बात से घबराई महिला चिल्लाई और बाहर भागी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर गेस्ट हाउस में ठहरे अन्य यात्री भी बाहर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब फोन ज़ब्त कर आरोपी सौरभ के मोबाइल फोन की जांच की, तो होश उड़ गए। उसके फोन में  करीब दस अन्य महिलाओं के  नहाते समय के आपत्तिजनक वीडियो मिले। 

गेस्ट हाउस को भी नोटिस जारी 

z3RPYgz.png



जानकारी के मुताबिक, गेस्ट हाउस अवैध रूप से संचालित हो रहा था जिसका मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था। लेकिन अब गेस्ट हाउस कर्मचारी का काला कारनामा सामने आने के बाद कार्रवाई कर गेस्ट हाउस को भी नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि प्राधिकरण ने गेस्ट हाउस के संचालक को नोटिस दिया है कि बिना नक्शा पास कराए गेस्ट हाउस अवैध रूप से चल रहा था। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अवैध रूप से एक गेस्ट हाउस संचालित था। विकास प्राधिकरण के सचिव ने राम भक्तों से अपील की है कि वह मानकों को ध्यान में रखते हुए अच्छी जगह पर रुकें। श्रद्धालु पहले रुकने वाले स्थल को चेक कर लें। 

राम मंदिर से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित

gil8eg2.png

पकड़ा गया युवक सौरभ गौतम बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। यह गेस्ट हाउस रामपथ पर रामजन्मभूमि परिसर के निकट है, जिसका नाम राजा गेस्ट हाउस है। आरोपी युवक इसी गेस्ट हाउस के निकट रेस्टोरेंट में काम करता है, वह यहां मासिक शुल्क पर रहता था। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि क्या ऐसी और घटनाएं केवल इस गेस्ट हाउस में ही हो रही थी? और क्या इन वीडियो को कहीं और भेजा और बांटा जा रहा था।