WAVES Summit 2025: वेव्स समिट का आखिरी दिन आज, मुंबई के बीकेसी में लगा विदेशी मेहमानों का तांता

Authored By: News Corridors Desk | 04 May 2025, 03:40 PM
news-banner
मुंबई के बीकेसी में 1 मई से वेव्स-2025 सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें संगीत, रंगमंच, लोकनृत्य, संस्कृति, सिनेमा, खान-पान पर विभिन्न सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। चार मई रविवार, सम्मेलन का आखिरी दिन है। 

आपको बता दें कि विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES 2025) के मंच पर देश की कला और संस्कृति को समर्पित एक खास एल्बम 'द वेव्स ऑफ इंडिया' का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह एल्बम टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसमें भारत की समृद्ध परंपरा, खेलों की भावना और सांस्कृतिक विविधता को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

 दिग्गज कलाकारों की रचना

इस ऐतिहासिक एल्बम को भारतीय संगीत के दिग्गज कलाकारों और संगीतकारों ने मिलकर तैयार किया है, जिनमें शामिल हैं:

ए.आर. रहमान

एम.एम. कीरावनी

शंकर महादेवन

प्रसून जोशी

रिकी केज

मीत ब्रदर्स

इनमें से कई कलाकार ऑस्कर, ग्रैमी और राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

गायकों की जादुई आवाजें

एल्बम के मुख्य गीत 'Connecting Creators, Connecting Countries' को कंपोज किया है एम.एम. कीरावनी ने और इसे आवाज दी है:

सोनू निगम

शंकर महादेवन

के.एस. चित्रा

श्रेया घोषाल

मांगली

लिपसिका

इनकी गायकी में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना झलकती है।

WAVES 2025: क्रिएटिव इंडिया का वैश्विक मंच

WAVES 2025 (World Audio-Visual and Entertainment Summit) का आयोजन मुंबई में 1 मई को हुआ, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट भारत की क्रिएटिव और डिजिटल इंडस्ट्री को विश्व मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 समिट में शामिल हुईं ग्लोबल हस्तियां

WAVES समिट के पहले दिन बॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख हैं:

शाहरुख खान

दीपिका पादुकोण

अक्षय कुमार

हेमा मालिनी

इन कलाकारों ने फिल्म, ब्रॉडकास्टिंग, डिजिटल मीडिया, इन्फोटेनमेंट जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

 WAVES समिट का उद्देश्य

WAVES समिट का उद्देश्य भारत को क्रिएटिविटी और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से ग्लोबल पावर बनाना है। इसमें नवाचार, तकनीकी विकास, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। चार दिन चलने वाले इस समिट का आज समापन होगा इस मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस समिट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, हेमा मालिनी, मोहनलाल, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत जैसे तमाम बड़े सेलेब्स पहुंचे।